औरैया। पुरानी पेंशन की बहाली व अन्य लंबित समस्याओं के विरोध में राज्य कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को सरकारी दफ्तरों के गेट पर राज्यकर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी दी है।
शनिवार को चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल के गेट पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि गेट मीटिंग कर राज्य कर्मियों को एकजुट किया जा रहा है। शीघ्र मांगें पूरी न हुईं तो जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी हंगामा व प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद बेमियादी हड़ताल की जाएगी। चीफ फार्मासिस्ट शिव कुमार सोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार है। राज्य कर्मियों की मांगें सरकार को पूरी करनी चाहिए। इस दौरान अवनीश कुमार, गौरव कुमार, प्रीति शाक्य, सुनीता, प्रमोद कुमार, श्रीराम प्रकाश, वेद प्रकाश, कुलदीप, शिवकुमार लाल, सुप्रिया आदि मौजूद रहे।