फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State's law and order situation deteriorated: double

शंभू दयाल दोहरे का हुआ जगह-जगह स्वागत

Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
State's law and order situation deteriorated: double
औरैया। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह बात प्रसपा के एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू दयाल दोहरे ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। इसके पहले उनका पहली बार नगर आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की कारगुजारियों से परेशान प्रदेश की जनता का रुझान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 2022 के विधान सभा चुनाव में सत्ता की चाभी प्रसपा के पास होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं। सुप्रीम कोर्ट भी प्रदेश में इस पर टिप्पणी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रसपा में सभी धर्म वर्गों के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। वहीं, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव ने भाजपा शासनकाल में प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। पीड़ितों को आरोपी धमका रहे हैं और उन्हें मार रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करे। इसके पहले एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय का जिले में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अनूप कुमार, राज नरायन बघेल, जितेंद्र राजपूत, रजत सोनी, गौरव यादव, हरीशंकर निषाद, गुड्डू यादव, रज्जन तिवारी, सोनू दोहरे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed