फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State Highway will be fourlane from Auraiya to Aseni at a cost of 1078 crores

Auraiya News: 1078 करोड़ की लागत से औरैया से असेनी तक फोरलेन होगा स्टेट हाईवे

Mon, 05 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
State Highway will be fourlane from Auraiya to Aseni at a cost of 1078 crores
औरैया। बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया के जालौन चौराहे से लेकर दिबियापुर के असेनी तक का हिस्सा जल्द ही फोरलेन हो जाएगा। 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को लगभग 1078 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित कुल 17 परियोजनाओं के साथ औरैया जिले की इस बड़ी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। जुलाई तक इस परियोजना के इस्टीमेट को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय को प्रदेश मुख्यालय को सीधे जोडने की योजना के तहत बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव कई बार पीडब्ल्यूडी द्वारा शासन में भेजा गया। 31 मई को प्रदेश शासन की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 17 बड़ी परियोजनाओं को अनुमोदित किया गया। इन्हीं परियोजनाओं में राजमार्ग पर स्थित औरैया के जालौन चौराहे से लेकर दिबियापुर से असेनी तक 25 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग को फोर लेन किए जाने का भी अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन

अनुमोदन मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 1078 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों की संस्तुति के लिए भेजा है। जुलाई तक शासन से इस्टीमेट स्वीकृति जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद फोर लेन निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दें बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग औरैया में जालौन सीमा से बेला तक फोरलेन होने से छूटा है। इस मार्ग पर यातायात बढने के कारण कई दशकों से मार्ग को फोरलेन किए जाने की मांग उठाई जा रही है। दिबियापुर से औरैया के जालौन चौराहे तक फोरलेन होने के बाद जिला मुख्यालय ककोर नेशनल हाई-वे 19 (पूर्व में एनएच-2) से होते हुए प्रदेश मुख्यालय से जुड़ जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण से कस्बेवासियों को होगी परेशानी
कस्बा दिबियापुर में लगभग तीन किलोमीटर हिस्से में सड़क किनारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं घर बने हैं। सड़क के चौड़ीकरण होने से कस्बा के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके चलते कई बार यहां के लोग दिबियापुर में बाईपास निर्माण की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन अब शासन से अनुमोदन होने के बाद कस्बे के बीच से ही फोरलेन निर्माण बनेगा। इससे दिबियापुर वासियों का परेशान होना लाजिमी है।
तीन बड़े पुल होंगे चौड़े
सड़क चौड़ीकरण के लिए दिबियापुर में नहर पुल, रेल ओवर ब्रिज एवं चिचौली में सेंगर नदी पर पुल समेत रास्ते में पड़ने वाले सभी पुल व पुलियों को चौड़ा किया जाएगा। दिबियापुर में रेल ओवर ब्रिज से सटकर 10 मीटर चौड़ा नया रेल ओवर ब्रिज (औरैया से कन्नौज की ओर जाते समय बायीं ओर) बनाने का प्रस्ताव है। इसके बाद सात मीटर चौड़़ी सर्विस रोड दिए जाने का प्रावधान किया गया है। दिबियापुर में निचली गंगा नहर के ऊपर बने सिंचाई विभाग के संकरे पुल के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। क्योंकि यहां सिंचाई विभाग का रेग्युलेटर बना है। वर्तमान नहर पुल के दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़े दो पुल बनाने के प्रस्ताव का इस्टीमेट तैयार किया गया है। चिचौली में सेंगर नदी पर बने पुल के सटाकर एक नए पुल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, प्रस्तावित इस्टीमेट में खुले रास्ते पर राजमार्ग की चौड़ाई 30 मीटर एवं कस्बा क्षेत्र में 27 मीटर किए जाने का प्रस्ताव है। सड़क के दोनों ओर ढाई ढाई मीटर का कच्चा कार्य एवं बीच में ढाई मीटर का डिवाइडर का प्रस्ताव है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे लगे लगभग 10 हजार पेड़ों को काटने के बजाय स्थानांतरित करने की योजना है।

वर्जन
जालौन चौराहे से लेकर असेनी तक सड़क चौड़ीकरण का इस्टीमेट सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में जमा हो जाएगा। जुलाई तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। पड़ोसी जनपद मुख्यालय को फोर लेन से जोडने की योजना के अंतर्गत जालौन चौराहे से लेकर जालौन सीमा तक 325 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसमें यमुना नदी पर पुल के चौड़ीकरण भी होगा। असेनी से बेला तक मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को राज्य योजना से प्रस्तावित किया जाएगा। दिबियापुर में बाईपास के प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed