फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP's 'PDA Jan Chaupal' to be held in Atsu on the 6th.

Auraiya News: अटसू में छह को लगेगी सपा की पीडीए जन चौपाल

Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP's 'PDA Jan Chaupal' to be held in Atsu on the 6th.
औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के अटसू स्थित प्रकाश उत्सव गार्डन में छह अक्तूबर मंगलवार को सुबह 11 बजे पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन चौपाल में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा और पूर्व मंत्री व मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी नेता समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। चौपाल में लोगों की समस्याओं, सामाजिक विषयों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं को समझने के साथ सपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन, सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों के साथ बीएलए से समय पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महेंद्र त्रिपाठी, अर्पित पोरवाल, मनीष कठेरिया, रामरतन दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed