{"_id":"5d769bb18ebc3e01354990a0","slug":"sports-auraiya-news-knp5126111152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतमल में संपन्न हुई जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतमल में संपन्न हुई जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सोमवार को कस्बे के जनता इंटर कालेज अजीतमल में माध्यमिक विद्यालय जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के सात विद्यालयों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय और प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राएं हिमांशी शर्मा, प्राची सिंह, कंचन, अंजली ने सरस्वती वंदना तथा नेहा, रौनक, भारती व कल्पना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सीनियर बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल व सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ के मध्य हुए मुकाबले में श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में चौ.वि.सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज औरैया व श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल के बीच हुए मुकाबले में चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज औरैया विजेता रहा।
सब जूनियर बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल व चौ.वि.सिंह भारतीय इंटर कालेज औरैया के मध्य मुकाबले में श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता रहा। कार्यक्रम में बृजेश दीक्षित, सुरेश राजपूत, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, भूपदीप सिंह, श्रीकृष्ण, रघुराज सिंह, मोहित यादव, देशराज रावत, मुन्नी तिवारी, मनीष मिश्रा, जिला सचिव स्काउट नवीन तिवारी, सुधीर दुबे ने सहयोग प्रदान किया। संचालन शिव प्रकाश दुबे ने किया। कार्यक्रम समापन पर जनता महाविद्यालय अजीतमल प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य विनय दुबे ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रतीक चिन्ह व मैडल पहनाकर सम्मानित किया।