फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding truck hits auto, seven injured

Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, सात घायल

Tue, 20 Jan 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits auto, seven injured
औरैया। जालौन स्थित थाना कुठौंद के गांव शंकरपुर के पास सोमवार रात ऑटो में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे चालक समेत सात लोग घायल हो गए। उन्हें शहर स्थित जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जालौन के कस्बा कुठौंद निवासी बृजेश सोमवार रात अपने ऑटो से सवारी लेकर जालौन स्थित थाना कुठौंद के गांव इटहा जा रहे थे। यमुना नदी पार करने के बाद शंकरपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक बृजेश के अलावा सदर कोतवाली के गांव मढ़ापुर निवासी राजरानी, शिवशंकर, गुंजा, रामश्री, गांव भाऊपुर निवासी कांति देवी, जालौन के रामपुरा निवासी नैतिक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को शहर स्थित जिला अस्पताल भेजा। ऑटो सवार सभी सहालग में खाना बनाने का काम करते हैं। सभी इटहा गांव जा रहे थे। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल जालौन का है। वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed