फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Special power supply schedule

विशेष बिजली आपूर्ति शेड्यूल जारी

Sat, 01 Apr 2017 11:35 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 01 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Special power supply schedule
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
बिजली विभाग की ओर से जिले को नवरात्र पर अप्रैल में पहले सप्ताह के लिए दी जाने वाली बिजली का विशेष शेड्यूल जारी किया दिया गया है। जिसमें जिला मुख्यालय को 24 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली दी जाएगी। वहीं, बिधूना तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले को बिजली विभाग की ओर से दो अप्रैल से 8 अप्रैल तक अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें देवकली उपकेंद्र, असैनी उपकेंद्र व बिधूना उपकेंद्र से संबंधित केंद्रों को की जाने वाली बिजली आपूर्ति शामिल है। आपूर्ति शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ सदर डिवीजन जितेंद्र राजपूत ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक एक सप्ताह के लिए औरैया जिले को जारी किए गए बिजली आपूर्ति शेड्यूल में देवकली उप बिजली संस्थान से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र आनेपुर, अयाना को रात 10:30 से सुबह 9:30 बजे तक व दोपहर में 1 बजे से रात 8 बजे तक कुल 18 घंटे की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, औरैया प्रथम व द्वितीय जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति जारी रहेगी। इसके अलावा इसी उप संस्थान से संचालित भगौतीपुर ग्रामीणांचल में देवकली मंदिर होने से इस क्षेत्र को पांच अप्रैल तक कटौतीमुक्त रखा गया है। इसके उपरांत ग्रामीण क्षेत्र के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही इस क्षेत्र को भी 18 घंटे की आपूर्ति की जाएगी। एसडीओ जितेंद्र राजपूत ने बताया कि असैनी उप बिजली संस्थान से जुडे़ ग्रामीण फीडर के केशमपुर, पुर्वा सुजान, दिबियापुर, ककोर, कंचौसी को 18 घंटे की आपूर्ति दिए जाने के निर्देश हैं। जबकि दिबियापुर टाउन को शहरी क्षेत्र के चलते 24 घंटे की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बिधूना उप बिजली संस्थान से जुड़े ग्रामीणांचल एरवाकटरा, अछल्दा, सोहनी, कुदरकोट, कैथावा को छह घंटे बिजली कटौती के साथ रात 10:30 से सुबह 9:30 बजे तक व दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक आपूर्ति दी जाएगी। जबकि शेष समय कटौती रहेगी। जबकि तहसील मुख्यालय बिधूना पर चार घंटे कटौती के साथ 20 घंटे बिजली दिए जाने के निर्देश हैं। जिसमें रात 11:30 बजे से सुबह 3 बजे तक व सुबह 4 बजे से रात 8:30 बजे तक का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। उन्हाेंने बताया कि यह आपूर्ति शेड्यूल दो अप्रैल से लागू हो जाएगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed