फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP,ARTO,mla,RTO,track

मंत्री के भय से 15 ओवर लोड वाहन सीज

Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP,ARTO,mla,RTO,track
औरैया। परिवहन मंत्री दयाशंकर के जिले से गुजरने की भनक पर शुक्रवार की देर शाम परिवहन विभाग के अफसर सड़क पर दिखे। कानपुर नगर व औरैया के परिवहन अधिकारियों ने वाणिज्य कर व खनन अधिकारियों की टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व देवकली के यमुना पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने 15 ओवर लोड वाहन सीज किए।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने इटावा और औरैया के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। हालांकि कार्रवाई से संबंधित कोई भी आदेश जिले के अधिकारियों पर देर शाम तक नहीं पहुंचा। इधर, मंत्री के इटावा में होने की जानकारी कानपुर नगर और औरैया के अधिकारियों को लगी। इस पर कानपुर नगर की आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उदय वीर सिंह, औरैया एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो, वाणिज्यकर अधिकारी पंकज सिंह, खान अधिकारी देश राज सिंह टीम ने ओवर लोड वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। देर शाम तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और देवकली के पास गिट्टी, मौरंग के ओवर लोड 15 वाहनों को चालान कर सीज कर दिया। एआरटीओ रेहाना बानों ने बताया कि चेकिंग चल रही है, ओवर लोड वाहनों पर अभी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed