फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Son accused of murdering mother arrested after eight days

Auraiya News: मां का हत्यारोपी बेटा आठ दिन बाद गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Son accused of murdering mother arrested after eight days
औरैया। गांव मलकपुर में 70 वर्षीय श्री देवी की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनका बड़ा बेटा बलवान निकला। आरोप है कि शराब पीने के लिए रुपये न देने पर नशे में धुत बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा और जमीन पर कई बार पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को चिरहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलवान (45) ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वह शराब पीने का आदी है और परिवार में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। आरोपी अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका था।
विज्ञापन

26 सितंबर को बलवान शराब के नशे में अपने छोटे भाई वीर सिंह के घर पहुंचा था। वहां उसकी 70 वर्षीय मां श्री देवी अकेली थीं। आरोपी ने मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर वह गुस्सा हो गया और मां को पीटने लगा। इसके बाद उसने मां को जमीन पर कई बार पटका। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे। छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

रविवार सुबह कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खान ने आरोपी बलवान को चिरहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मां की हत्या के आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed