फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sister applied tilak to dead brother on Dussehra, mother and son's funeral procession took place together.

Auraiya News: दूज पर मृत भाई का बहन ने किया टीका, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी

Fri, 24 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sister applied tilak to dead brother on Dussehra, mother and son's funeral procession took place together.
फोटो-24एयूआरपी11- सरस्वती देवी की फाइल फोटो।
अजीतमल। एक साथ मां-बेटे के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन भी परिजन समेत ग्रामीणों में मातम छाया था।
विज्ञापन

बेटे की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिलने पर मां की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। त्योहार के बीच मां-बेटे की मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल देखने को मिला। 23 अक्तूबर को जब युवक का शव दूज के दिन गांव पहुंचा तो बहन नम आखों के साथ मृत भाई के माथे पर टीका लगाया। इसे मौजूद लोगों के आंख भी नम हो गई।
अजीतमल थाना क्षेत्र ग्राम भूरेपुर कला निवासी राजेश सिंह सेंगर की ससुराल कानपुर देहात के कस्बा डेरापुर में है। जहां पर उनके ससुर की मौत के बाद ससुराल में सास सरस्वती देवी (60) व इकलौता साला शिवम गौर (26) बचा था। शिवम गाजियाबाद के थाना कोशाम्बी के एक निजी कमल हॉस्पिटल में नौकरी करता था। सास एक माह पहले सास डेरापुर से गांव भूरेपुर आ गई। इधर, 21 अक्टूबर की रात्रि में शिवम की गाजियाबाद के थाना कोशाम्बी में अज्ञात कारणों से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस ने परिजन को दी। इसके बाद बहनोई समेत अन्य लोग गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

की मौत की जानकारी के बाद सदमे में मां की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव गांव पहुंचा। वहां बहन रूबी ने मृत भाई के माथे पर टीका किया। यह दृश्य देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। मां-बेटे की अर्थी एक साल उठी तो कोहराम मच गया। दोनों के शव को यमुना किनारे सिकरोड़ी घाटा ले जाया गया। वहां शिवम के भांजे व महिला के नाती हर्ष सेंगर ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-24एयूआरपी11- सरस्वती देवी की फाइल फोटो।

फोटो-24एयूआरपी11- सरस्वती देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed