फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sir, the accused broke the fence again

Auraiya News: साहब, आरोपियों ने फिर से तोड़ दी मेड़

Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sir, the accused broke the fence again
अजीतमल तहसील में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : अजीतमल सब्जी मंडी में भरा पानी, निकलते लोग।
अजीतमल। तहसील अजीतमल में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 137 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

एक महिला ने कहा कि साहब, राजस्व टीम ने दो बार पैमाइश कर कब्जा दिलाया, लेकिन आरोपियों ने फिर से मेड़ तोड़ दी। डीएम ने मिशन समाधान के तहत तहसीलदार को यह मामला निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गांव भूरेकलां निवासी रानी देवी ने शिकायत की कि वह गरीब हैं। उसकी जमीन पर राजस्व टीम ने दो बार पैमाइश कराकर कब्जा भी दिलाया।
विज्ञापन

गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी आरोपी के विपक्षियों ने मेड़ तोड़ दी और भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। डीएम ने तहसीलदार को मिशन समाधान के तहत अंतिम निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी सर्वेश दुबे ने प्रार्थनापत्र दिया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत न तो पाइपलाइन बिछाई गई है और न घरों में टोटी लगाई गई है। जबकि आसपास मोहल्लों में जलापूर्ति की जा रही है। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को 15 जुलाई तक पाइपलाइन डालकर हर घर में जलापूर्ति चालू करने के निर्देश दिए।
भौनी का पूर्वा निवासी भूरी देवी पत्नी सुनील कुमार ने शिकायत की कि वह गरीब व दिव्यांग हैं। प्रधान ने पीएम आवास दिलाने के लिए उससे कागज लिए, लेकिन आवास नहीं मिला। डीएम ने बीडीओ को पात्रता के आधार पर आवास दिलाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 शिकायतें आईं। इनमें सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जब अन्य शिकायतों का जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी व संगठन पदाधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तहसील परिसर में पौधारोपण किया। क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed