{"_id":"ad4560880cf8331fcd7943959ede054e","slug":"shrimad-bhagwat-katha-strar-with-kalsh-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिवारियान मोहल्ला स्थित योगेश्वर धाम पर शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा एवं पंचम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होने से पहले कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
योगेश्वर धाम से कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। परीक्षित के रूप में दयाशंकर अवस्थी व लक्ष्मी अवस्थी कलश यात्रा के आगे चल रहे थे। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो में भ्रमण करती रही। महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर और सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में चल रही थीं।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कस्बे में जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। कलश यात्रा की व्यवस्था सुरेशचंद्र अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, अनिल मिश्रा ने संभाली।
विज्ञापन
कलश यात्रा फफूंद चौराहे से केशरवानी, चमनगंज तिराहा, टाकीज रोड से महावीर धाम पर पहुंची। जहां पर पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।