फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increased demand for Laddu Gopal's outfits and swings.

Auraiya News: लड्डू गोपाल के परिधान और झूलों की बढ़ी मांग

Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for Laddu Gopal's outfits and swings.
सदर बाजार में सजी दुकान पर जन्माष्टमी के परिधान देखती महिला। संवाद
औरैया। रक्षाबंधन का पर्व बीतते ही अब शहर के बाजार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंग चुके हैं। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रौनक लौट आई। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, पीतल के झूले, मुकुट, बांसुरी, सजावटी सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में लड्डू गोपाल के लिए एक से बढ़कर एक फैंसी और गोटा-पत्ती वर्क वाली पोशाकें उतारी गई हैं। रेशमी, मखमल और जरदोजी के काम वाली पोशाकों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा बच्चों को कान्हा का रूप देने के लिए मोरपंख वाले मुकुट, पीतांबरी वस्त्र और छोटी-छोटी बांसुरियों की बिक्री भी बढ़ रही है। जन्माष्टमी को लेकर व्यापारियों के चेहरे खिले हैं और आने वाले दो-तीन दिनों में खरीदारी के और जोर पकड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

-----------

जन्माष्टमी की खरीदारी गति पकड़ चुकी है। इस बार जन्माष्टमी से काफी पहले ही मथुरा और वृंदावन से विशेष फैंसी कलेक्शन मंगा लिया था। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में बिक्री काफी बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल, व्यापारी
------

बाजार में विशेषकर भगवान के लकड़ी और पीतल के झूलों और सुंदर मूर्तियों की अधिक मांग है। फैंसी पोशाकों से लेकर मुकुट तक, हर रेंज और वैरायटी उपलब्ध कराई गई है, इससे व्यापार में उछाल देखने को मिल रहा है।

- देव विश्नोई, व्यापारी

सदर बाजार में सजी दुकान पर जन्माष्टमी के परिधान देखती महिला। संवाद

सदर बाजार में सजी दुकान पर जन्माष्टमी के परिधान देखती महिला। संवाद

सदर बाजार में सजी दुकान पर जन्माष्टमी के परिधान देखती महिला। संवाद

सदर बाजार में सजी दुकान पर जन्माष्टमी के परिधान देखती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed