{"_id":"571d09664f1c1b742f8b545e","slug":"short-circuit-two-bigha-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से दो बीघा फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से दो बीघा फसल राख
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालीपुर में बिजली के तार में शार्ट-सर्किट से खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के झोकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। खेतों तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंच पाने पर गांव वालों ने आग पर काबू पाया। आग के शांत जाने के बाद दमकल कर्मी राख पर पानी डालते नजर आए।
क्षेत्र के गांव जमालीपुर निवासी रामनारायन यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव का खेत गांव बाहर स्थित है। शनिवार रात उन्होंने गेहूं की फसल काट ली थी। रविवार को थ्रेसरिंग के लिए गेहूं के गट्ठे एक स्थान पर रखे थे। रात में गेहूं की मड़ाई होनी थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेशन लाइन में शार्ट सर्किट से चिंगारी गेहूं के गट्ठरों पर गिर गई। इससे रामनारायन के कटी गेहूं की फसल में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हवा के चलते आग ने खेत में रखे करीब दो बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। गांववासियों ने आग की लपटें उठती देखीं तो आग बुझाने के लिए वह बाल्टियों में पानी लेकर दौड़ पड़े। गांववासियों ने आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रामनारायन का करीब 50 हजार रुपये की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड की घटना की जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मी राख पर आग डालते नजर आए। वहीं गांववासियों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश दिखा। गांववासियों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।