{"_id":"239e5cd7efa2a7d49e18fb19e4ca0bee","slug":"short-adm-position-over-compensation-from-having-clear-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम पद खाली होने से मुआवजा चेक लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम पद खाली होने से मुआवजा चेक लटकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से जिले में एडीएम का पद खाली होने से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से खरीदी गई ग्रामीणों की भूमि का उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि प्लाट व जमीन जाने के बाद मुआवजा न मिलने से ग्रामीण भटक रहे हैं।
विज्ञापन
बरसात शुरू होने से उनके सामने अपने परिवार को छत मुहैया कराने की गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रीन फील्ड योजना में लगभग तीन माह पूर्व बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर यासीन के 22 लोगों की जमीन, प्लॉट आदि जिला प्रशासन ने खरीद लिए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि उस समय नायब तहसीलदार संजय कुशवाहा ने पांच-छह दिन में मुआवजे की रकम मिलने का आश्वासन दिया था। इसमें से 9 लोगों को तत्कालीन एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने चेक दे दी थी जबकि अन्य लोग रह गए। उनके स्थानांतरण के बाद पद खाली होने से 13 ग्रामीण मुआवजे के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण सुशीला देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, संजीव कुमार, रमेश चंद्र, लल्लन सिंह, मुन्नी देवी ने सोमवार को प्रभारी एडीएम अशोक शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।
जिस पर एडीएम श्री शुक्ला ने भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों को तलब कर हकीकत पता की। भूमि अधिग्रहण के अधिकारयिों ने बताया कि चेक तैयार हैं लेकिन विशेष भूमि अधिग्रहण सक्षम अधिकारी एडीएम का पद खाली होने से नहीं वितरण संभव नहीं है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में जिन लोगों की जमीन खरीदी गई है उनको धनराशि दी जानी है, कार्रवाई जारी है। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।