फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shiv Singh Bharti appointed General Secretary of the BJP's Kanpur-Bundelkhand region.

Auraiya News: शिव सिंह भारती बने भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री

Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shiv Singh Bharti appointed General Secretary of the BJP's Kanpur-Bundelkhand region.
शिव सिंह भारती
दिबियापुर। मोहल्ला आजाद नगर निवासी शिव सिंह भारती को भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

भाजपा नेता शिव सिंह भारती का संगठन में लंबा अनुभव रहा है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और झारखंड प्रदेश के प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं।
विज्ञापन

संगठन में उन्होंने औरैया जिले के जिला महामंत्री के पद पर भी कार्य किया है। हालांकि सर्वेश कठेरिया के अध्यक्ष बनने के बाद उनकी टीम में वह शामिल नहीं हो सके थे। वर्तमान में भी पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता औरैया निवासी भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने हैं। वह भी पार्टी के जिला महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

शिव सिंह भारती

शिव सिंह भारती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed