{"_id":"645e997e0ba5db76840d7597","slug":"shelvi-agarwal-topped-the-12th-by-getting-986-percent-marks-auraiya-news-c-12-1-229900-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शैल्वी अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शैल्वी अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में किया टॉप
Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
शैल्वी अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में किया टॉप
फोटो-12एयूआरपी-26- ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में जश्न मनाते मेधावी छात्र छात्राएं । संवाद
फोटो-12एयूआरपी-27- परिणाम आने की बात खुशी जाहिर करते रैपिड ग्लोबल बिधूना के परीक्षार्थी। संवाद
फोटो- 12एयूआरपी-28- 95.8- राहुल गुप्ता रैपिड ग्लोबल बिधूना
फोटो-12एयूआरपी-29- 94.6- हिमांशु यादव सेंट जोसेफ एनटीपीसी
फोटो- 12एयूआरपी-35- 94.6- प्रद्युम्न अग्रवाल गेल डीएवी स्कूल
फोटो- 12एयूआरपी- 30- 94.6- स्वर्णिमा रावत गेल डीएवी स्कूल
फोटो- 12एयूआरपी-31 94.2- अभिनव पाल सेंट जोसेफ एनटीपीसी
फोटो- 12एयूआरपी- 32- 94.2- भूमि गुप्ता केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी
फोटो- 12एयूआरपी- 33- 94.0- मुस्कान जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर
फोटो- 12एयूआरपी- 34- 94.0- उत्कर्ष राजपूत, पीबीआरपी दिबियापुर
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित हो गया। इसमें गेल डीएवी में पढ़ने वाली औरैया निवासी शैल्वी अग्रवाल ने कामर्स स्ट्रीम में 98.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में टॉप किया है। 95.4 प्रतिशत अंक पाकर सेंट जोसेफ के अक्षत एवं उज्ज्वल त्रिपाठी ने स्कूल टॉप किया। सेंट जोसेफ के ही डान एलायसिस एवं पीबीआरपी की अदिति मिश्रा ने 95.0 प्रतिशत अंक पाकर स्थान पाया है। मेधावियों की उपलब्धि पर अभिभावकों में खुशी का माहौल है। सफल हुए छात्र छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर खूब जश्न मनाया। साथ ही शिक्षकों ने मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
शुक्रवार सुबह आए परीक्षा परिणाम के बाद सफल हुए छात्र छात्राएं खूब उत्साहित नजर आए। सफल हुए छात्र छात्राओं ने एक-दूसरे को मोबाइल पर काल करके खूब बधाइयां दीं। गेल डीएवी के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से परचम फहराया। यहां की छात्रा शैल्वी अग्रवाल ने सर्वाधिक अंक पाए। प्राचार्य दीपा शरण ने बताया कि यहां 52 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 10 छात्र छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। सभी को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर रोस्मी ने बताया कि 94 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। दो परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आए हैं। 19 मेधावियों ने 90 प्रतिशत के अधिक अंक पाए हैं।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने बताया कि 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। तीन छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता ने बताया कि 61 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कुल 48 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा.संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने 94 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
रैपिड ग्लोबल के परीक्षार्थियों ने फहराया परचम
बिधूना। नगर के अछल्दा रोड़ स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई 12वीं के परिणाम में छात्र राहुल गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान व ओशीन सिंह व राहुल गौर ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान व अनमोल ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 73 छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। छात्र-छात्राएं खुशी में झूमते नजर आए। स्कूल का परिणाम बेहतर रहने पर स्कूल निदेशक अनुपम सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य दीप्ति कमल राठौर, प्राचार्य मुरलीधर सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उनके उज्ज्वल भविष्य में और मेहनत व लगन से परीक्षा देने के कहते हुए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सराहना की।