{"_id":"603a89df8ebc3ee97f58f0c2","slug":"sharadotsav-pradarshini-began-with-in-week-auraiya-news-knp6145630145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद लगेगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद लगेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसपी और एडीएम के साथ नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। करीब दो माह से शरदोत्सव प्रदर्शनी लगाने की मांग कर रहे शहर के लोगों की उम्मीद पूरी होने वाली है। डीएम ने शनिवार को नुमाइश मैदान का निरीक्षण कर एक सप्ताह बाद शरदोत्सव प्रदर्शनी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनी 10 से 15 दिन चलेगी।
सालों से दिसंबर और जनवरी में पुराना नुमाइश मैदान में शरदोत्सव प्रदर्शनी लगती आ रही है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण अब तक इसका आयोजन नहीं हो सका। फरवरी में संक्रमण कम होने और आसपास के जनपदों में प्रदर्शनी लगी तो विभिन्न संगठनों ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शनी लगाने की मांग की। नगर पालिका में भी चर्चा हुई लेकिन डीएम की ओर से अनुमति न मिलने पर पालिका ने हाथ खींच लिए।
शनिवार को डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, एसडीएम सुरेंद्र यादव पुराना नुमाइश मैदान पहुंचे। उन्होंने स्थितियों का जायजा लिया। बताया कि प्रदर्शनी लगाने की परंपरा टूटने नहीं दी जाएगी। एक सप्ताह बाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसी ट्रस्ट की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। शहर के लोगों ने डीएम के प्रदर्शनी लगाने के निर्णय का स्वागत किया। प्रदर्शनी लगने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
एसडीएम को बनाया गया मेला अधिकारी
सदर एसडीएम रमेश चंद्र यादव को मेला अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि औरैया जिला प्रदर्शनी और मेल ट्रस्ट की ओर से नुमाइश मैदान निकट तिलक डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में दुकान लगाने के इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।