{"_id":"5dc071268ebc3e014e28225c","slug":"server-down-no-license-made-applicants-uproar-auraiya-news-knp5237828118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन, नहीं बने लाइसेंस, आवेदकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन, नहीं बने लाइसेंस, आवेदकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। परिवहन विभाग में सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों को पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शनिवार से डाउन सर्वर होने से आवेदक फीस तो जमा कर पाए लेकिन फाइल जमा नहीं हुई। सोमवार को कार्यालय खुलने से लेकर दोपहर दो बजे तक सर्वर ठप्प रहा। इंतजार में खड़े लोग पांच घंटे बाद लाइसेंस संबंधित कार्य करवा पाए।
एआरटीओ परिसर में शनिवार को अचानक सर्वर डाउन हो जाने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य परिवहन संबंधित कार्य ठप हो गया। लर्निंग लाइसेंस का टच स्क्रीन पर टेस्ट देने वालों को बाहर आना पड़ा। लाइसेंस बनवाने आए लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया कार्य को जल्दी और आसान करने के लिए शुरू की गई है, लेकिन यहां उल्टा लाइसेंस के लिए देर तक इंतजार करना पड़ता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों ने बताया कि यहां जब भी आते है सर्वर डाउन होने की बात कह कर वापस कर दिया जाता है। प्रधान सहायक महेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सर्वर डाउन होने से यह समस्या हुई है। सर्वर सही होने पर हमारे यहां फाइल नहीं रोकी जाती है।
मुरादगंज निवासी अरूण कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से भूखे प्यासे लाइन लगाकर खड़े है। लेकिन हमारा नंबर नहीं आ रहा है। हमसे कहा जा रहा है सर्वर डाउन है। डाक्यूमेंट अपलोड नहीं हो रहा है। मुडेना, रूपसहाय निवासी केशव सिंह ने बताया कि गेट के पीछे से फाइल अंदर लाकर काम हो रहा है। जिसके एक्सट्रा पैसे लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि कार्यालय में बीएसएनएल का चार एमवीपीएस का लिंक है। एनआईसी में 34 एमबीपीएस का लिंक है वो भी डाउन चल रहा है। जिसके लिए शिकायती पत्र बीएसएनएल को भेजा गया है। सर्वर डाउन होने की वजह से लाइसेंस व फोटो का काम पेडिंग की स्थिति में है। विभाग के कर्मचारी अपने मोबाइल से कनेक्ट कर कार्य कर रहे है जिससे आने वाले लोगों को दिक्कत न हो।