फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   seminar for environmental balance

 पर्यावरण संतुलन के लिए किया हवन-यज्ञ 

Tue, 18 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अजीतमल (औरैया)
अमर उजाला ब्यूरो  अजीतमल (औरैया) Updated Tue, 18 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
seminar for environmental balance
पर्यावरण संतुलन के लिए यज्ञ हवन किया
आधुनिक समाज में पर्यावरण खतरे की आशंका को देखते हुये पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों ने हवन-यज्ञ किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में प्रमुख लोगों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को विश्नोई उद्यान बिरूहुनी में पर्यावरण यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिये मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पारस नाथ द्विवेदी ने आहुतियॉ दी। इसके बाद पर्यावरण पर आधारित गोष्ठी की गई। इसमें कैलाश त्रिपाठी ने वृक्षों को मानव जीवन का अंग बताया और सभी लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। जनता इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य धमेंद्र दत्त दुबे ने पर्यावरण को शुद्ध करने के लिये इस तरह के आयोजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में होने चाहिए।  पर्यावरणविद भगवत स्वरूप  विश्नोई ने कहा कि अगर पर्यावरण को शुद्व रखना है तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधों को रोपित करना होगा। इस मौके पर सत्यनारायण मिश्रा, गिरजाशंकर त्रिपाठी, रामबहादुर मिश्रा आदि ने पर्यावरण पर काव्य पाठ करके लोगों को जागरूक किया। वहीं संचालन कर रहे डॉ. अजय कुमार सिंह ने पर्यावरण से सम्बंधित छंद और कविताओं के माध्यम से गोष्ठी में चार चांद लगा दिये। गोष्ठी में  रामकुमार अवस्थी, अंशू तिवारी, धीरज शुक्ला, रामसिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed