फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   5 mm of rain in the afternoon; roads waterlogged.

Auraiya News: दोपहर बाद हुई पांच मिमी बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न

Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
5 mm of rain in the afternoon; roads waterlogged.
फोटो-35- अजीतमल में बारिश से लबालब भरी सड़क से निकलते वाहन। संवाद
औरैया/बिधूना। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पांच मिमी बारिश होने से औरैया शहर, अजीतमल व मुरादगंज की सड़कें जलमग्न हो गईं। बिधूना कस्बे में भी सुबह करीब 10 बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे तेज धूप निकल आई। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लगातार चार दिन से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि रविवार को करीब पांच मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में 19.9 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि सोमवार को 19.9 मिमी बारिश होती है तो यह इस वर्ष अब तक दर्ज हुई रिकॉर्ड की सबसे अधिक बारिश में शामिल हो सकती है। अभी तक मौसम विभाग के आंकड़ों में एक दिन में अधिकतम करीब 16.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज आधा घंटे की तेज बारिश में कस्बे की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों का आवागमन दूभर हो गया। बारिश के दौरान कई दुकानों के सामने पानी भर जाने से ग्राहकों का आवागमन प्रभावित हुआ और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुराने मुगल रोड, चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने, कोतवाली परिसर व तहसील परिसर के सामने सड़कें जलभराव से प्रभावित रहीं। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार तेज बारिश के बाद यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
मुरादगंज में भीखेपुर मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी पिछले कई दिनों से सड़क पर ही भर रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कस्बे की मीनू चौहान, राजवर्धन, कासिम, अकील व मुकीम ने बताया कि उन्होंने कई बार सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था के लिए मांग की है। हालांकि, अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
--------
19.9 मिमी बारिश हुई तो जलभराव का खतरा
सोमवार को मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यदि 19.9 मिमी बारिश होती है तो इसका असर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। अधिक बारिश होने पर गांवों की गलियों, निचले इलाकों और संपर्क मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। कई स्थानों पर कीचड़ बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।

-----
फसलों के लिए वरदान है बारिश
बिधूना। बारिश को कृषि के लिहाज से काफी लाभकारी माना जा रहा है। इस समय खेतों में धान, मक्का और बाजरा समेत खरीफ की अन्य फसलों को बारिश से फायदा मिलेगा। खेतों में नमी बढ़ने से धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च से भी राहत मिल सकती है। (संवाद)

फोटो-35- अजीतमल में बारिश से लबालब भरी सड़क से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-35- अजीतमल में बारिश से लबालब भरी सड़क से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed