फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vegetable crops destroyed by rain and the swelling Yamuna; prices surge.

Auraiya News: बारिश और यमुना में उफान से सब्जियों की फसलें तबाह, दामों में उछाल

Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vegetable crops destroyed by rain and the swelling Yamuna; prices surge.
फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद
औरैया। लगातार बारिश और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में उगाई जाने वाली सब्जियों की फसलें पूरी तरह डूबकर नष्ट हो गई हैं। इसके चलते दूसरे राज्यों व जनपदों से बाजारों में आने वाली सब्जियों की आवक काफी घट गई है। विशेष रूप से पड़ोसी जनपद जालौन से बड़े पैमाने पर आने वाली तोरई और लौकी की आवक ठप हो गई है। वहीं, बाहरी जिलों से आने वाली टमाटर की खेप भी बारिश की भेंट चढ़ने के कारण दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

-----------
एक माह में ऐसे चढ़े सब्जियों के दाम (प्रति किलो):
लौकी 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो
तोरई 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो
अदरक 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 40 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो
कुंदरु 30 से बढ़कर 40 रुपये रुपये प्रति किलो
टमाटर 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो
--------
सब्जियों के दामों ने बिगाड़ दिया बजट
अचानक सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। हरी सब्जियों के दाम दोगुने हो चुके हैं, जिससे रसोई संभालना मुश्किल हो रहा है।
- रेणुका पांडेय, गृहिणी
--------
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बारिश के कारण जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
- दिव्या, गृहिणी
---------

यमुना के किनारे होने वाली हरी सब्जियां जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबकर खराब हो चुकी हैं। जालौन से आवक बंद होने के कारण मंडी से महंगी सब्जियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

-शिवम, सब्जी विक्रेता
-----------

फसलें नष्ट होने से मंडियों में माल कम आ रहा है। मांग ज्यादा होने के कारण दाम बढ़े हैं। जब तक नई फसल नहीं आती, कीमतें तेज रहेंगी।
- अयान, सब्जी विक्रेता

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

फोटो -1- दिबियापुर रोड पर सड़क पर सब्जी लगाए दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed