फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers faced inconvenience at Phaphund station due to the late running of several trains.

Auraiya News: कई ट्रेनें लेट होने से फफूंंद स्टेशन पर यात्री रहे परेशान

Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Passengers faced inconvenience at Phaphund station due to the late running of several trains.
फोटो-22- राकेश
दिबियापुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से दूर की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचने के कारण तमाम यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में कई यात्रियों को टिकट वापस कर सड़क मार्ग से यात्रा करने या यात्रा रद्द करना पड़ रहा है। रविवार को भी कई ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़ पैसेंजर के साप्ताहिक निरस्तीकरण के अलावा कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इनमें कानपुर जाने वाली प्रयागराज स्पेशल ट्रेन पौन घंटा, लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 40 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा और महानंदा एक्सप्रेस पौन घंटा लेट रही। वहीं, इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस पौन घंटा, इटावा पैसेंजर एक घंटा और महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्री प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को खासी परेशानी हुई। लहरापुर से आए विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें अलीगढ़ की यात्रा महानंदा एक्सप्रेस से करनी थी। ट्रेन 40 मिनट की देरी से आने की संभावना है। उन्हें शाम को वापस भी लौटना है। ऐसे में ट्रेन देर से आने से उनकी वापसी मुश्किल हो गई है। वहीं, औरैया के दिनेश तिवारी ने बताया कि उन्हें स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था और खरीदारी कर शाम को उसी ट्रेन से वापसी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के 40 मिनट लेट होने की सूचना से उनकी वापसी मुश्किल लग रही है। यात्रियों ने बताया कि रोजाना ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ चलने से उन लोगों को आवागमन में बहुत समय बर्बाद करना पड़ता है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन ट्रेनों को समय पर चलाने की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
---------
ट्रेनें लेट होने से वापसी करना होगा मुश्किल
उन्हें रविवार को पैसेंजर ट्रेन से इटावा एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। उसके बाद शाम को पांच बजे तक वापस घर आना था। ऐसे में एक घंटे से अधिक देरी से आने वाले पैसेंजर ट्रेन के कारण उन्हें वापसी ट्रेन मिलना मुश्किल हो रहा है।
- राकेश कुमार
-----
उनको प्रयागराज एक्सप्रेस से कानपुर दवा लेने जाना था। इसके बाद ढाई बजे वाली पैसेंजर ट्रेन से फफूंद वापस लौटना था। अब यह ट्रेन पौन घंटे से अधिक समय में आने की संभावना है। ऐसे में उनकी वापसी वाली ट्रेन छूटने की आशंका बढ़ गई है।

- सीताराम
---------
बिना टिकट व गंदगी फैलाने में 54 हजार जुर्माना वसूला
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर एक से 20 अगस्त तक चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा के दो मामले में 1170 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, स्टेशन परिसर में धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 42 मामलों में 53,010 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।(संवाद)

फोटो-22- राकेश

फोटो-22- राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed