फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   seerow surwey will be started today

आज से 31 स्थानों पर शुरु होगा सीरो सर्वे

Fri, 04 Jun 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
seerow surwey will be started today
औरैया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका देख स्वास्थ्य विभाग शनिवार से सीरो सर्वे शुरू कराएगा। शुक्रवार दोपहर डेढ़ घंटे तक विभागीय अधिकारियों ने टीम के साथ वर्चुअल बैठक में इस पर चर्चा की। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे के लिए चयनित टीमों के सदस्यों का प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। सर्वे जिले में 31 स्थानों पर चलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 24 सैंपल लेने हैं। एक टीम में एक चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन), एक एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हैं। सीरो सर्वे के लिए 10 टीमें जिले में गठित की गईं हैं। शनिवार से सीरो सर्वे के तहत सैंपल लिए जाएंगे। जो आठ जून तक चलेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि टीमें समय ये सैंपल लेें ताकि इन्हें मेरठ लैब भेजे जा सकें।
विज्ञापन

ये है उद्देश्य
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन ने सीरो सर्वे का निर्णय लिया है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचे और संक्रमित पाए गए परिवारों के सदस्यों को सीरो सर्वे में शामिल किया गया है। इन सदस्यों के सैंपल लेकर यह पता लगाया जाएगा कि उनमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबॉडी बनी हैं या नहीं। राज्य स्तर से प्राप्त सूची के अनुसार 42 ऐसे व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे जो पूर्व में कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। प्रत्येक टीम छह घरों को चिह्नित करेगी। पहले चार घरों से 18 से अधिक आयु के दो पुरुष और दो महिलाओं और इसके बाद के दो घरों से 18 से कम आयु के दो लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed