फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDRF team investigates Yamuna river in search of missing chief pharmacist in Auraiya

औरैया में लापता चीफ फार्मासिस्ट की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी खंगाली

Fri, 24 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SDRF team investigates Yamuna river in search of missing chief pharmacist in Auraiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। डीएम आवास के पास स्थित ब्लॉक कालोनी निवासी व जिला अस्पताल के होम्योपैथी विभाग के चीफ फार्मासिस्ट परशुराम यादव के लापता होने के 25 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। परिजनों के यमुना में डूबने की आशंका जताने पर शुक्रवार को एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने यमुना में मोटर वोट से चीफ फार्मासिस्ट को तलाश किया। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू किया गया तलाशी अभियान दोपहर एक बजे तक चला। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी।
हालांकि इससे पहले पुलिस ने चीफ फार्मासिस्ट की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर फोटो व अपील वायरल कर लोगों से ढूंढने में सहयोग करने की अपील करने के साथ ही जिले के अलावा आसपास के जिलों में उनकी फोटो चस्पा कराते हुए पता लगने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व सीओ सिटी के नंबर पर सूचना देने की अपील की थी। इसके बाद भी उनका अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा सका है। इस संबंध में ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज एसआई सुनील कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट जिस दिन लापता हुए थे। उस दिन लोगों ने उन्हें यमुना नदी पुल तक देखा है। इसी के चलते परिजनों की आशंका पर यमुना नदी में उनकी तलाश कराई गई। हालांकि कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed