{"_id":"66dc9c2ab54d773ad20e058c","slug":"sdms-supporters-could-not-show-files-of-five-years-old-promises-dm-expressed-displeasure-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116270-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच साल पुराने वादों की पत्रावलियां नहीं दिखा सके एसडीएम के पेशकार, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच साल पुराने वादों की पत्रावलियां नहीं दिखा सके एसडीएम के पेशकार, डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बिधूना। संपूर्ण समाधान दिवसपर तहसील आए डीएम ने शनिवार को जनसुनवाई के बाद पटलों व कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच साल पुराने वादों की पत्रावलियां मांगे जाने पर पेशकार के मुहैया न करा पाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील परिसर का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। पटलों से संबंधित पत्रावलियों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को परखा। की जाने वाली गतिविधियों को देखा। वाद संबंधी लंबित पत्रावलियों का संज्ञान लेते हुए सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि तीन से पांच वर्ष तक के वादों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। साथ ही पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों को आगामी सप्ताह तक प्रत्येक दशा में निस्तारित करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
निरीक्षण के दौरान तीन से पांच वर्ष के पुराने वादों की कुछ पत्रावलियां मांगे जाने पर संबंधित पेशकार द्वारा उपलब्ध न करा पाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि पत्रावलियों को शीघ्र ढूंढ़कर निकाला जाए। यदि किसी पेशकार द्वारा असमर्थता व्यक्त की जाती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने वाले को किसी भी दशा में बक्सा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत, एसडीएम न्यायिक राम अवतार, तहसीलदार अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा रहीं।