{"_id":"6aa1a9ca11a599455b0786e4","slug":"sdm-vinod-kumar-meena-assumed-charge-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151242-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार
Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील में नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यप्रणाली और राजस्व संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली। एसडीएम ने कर्मचारियों को राजस्व मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। मीना ने कहा कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन