फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM sent jail to those who pulled the top of the monk

साधू की चोटी नोंचने वालों को एसडीएम ने भेजा जेल

Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
SDM sent jail to those who pulled the top of the monk
अजीतमल। क्षेत्र के गांव रहमापुर स्थित एक मंदिर के पुजारी की चोटी नोंचने वाले दो लोगों को एसडीएम कोर्ट ने जेल भेजा है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित साधू का भी शांति भंग में चालान कर किया था, लेकिन एसडीएम ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

रहमापुर गांव स्थित एक चबूतरे पर अयोध्या से चार माह पूर्व आए एक साधू विनय दास उर्फ बीनू अवस्थी ने मूर्तियों को रखकर मंदिर का रूप दिया है। तब से वह पूजा अर्चना करते चला आ रहे हैं। पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने इस पर कब्जा करने की कोशिश भी की थी। जिसे लेकर साधु से उनका आए दिन विवाद होता था। सोमवार की देर रात वह मंदिर के चबूतरे पर आराम कर रहे थे, तभी गांव के अराजक तत्वों ने साधू की चोटी नोच ली।
विज्ञापन

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद कार्रवाई के डर से आरोपियों ने साधु को गालियां दीं और मारपीट कर दलित उत्पीड़न की तहरीर भी कोतवाली में दे दी। जब साधु विनय दास उर्फ वीनू अवस्थी कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें व उनके भाई अमित को हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से साधु विनय दास उर्फ वीनू अवस्थी और उके भाई अमित तथा दूसरे पक्ष से नरेंद्र सिंह व उसके पिता ब्रह्मदत्त पर शांतिभंग की कार्रवाई की। चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जब विनय दास एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार की कोर्ट में गए और सुनवाई के दौरान अपनी व्यथा बताई तो एसडीएम ने दूसरे पक्ष के नरेंद्र सिंह व उसके पिता ब्रह्मदत्त को जेल भेज दिया। साथ ही साधू विनय दास एवं उनके भाई को बेल देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी अजीतमल नवीन कुमार ने बताया कि साधू की भी शिकायतें हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed