फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM inspected Rampur Khas

Auraiya News: एसडीएम ने रामपुर खास का किया निरीक्षण

Wed, 13 Sep 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Rampur Khas
बिधूना। अंहैया नदी में उफान आने के चलते ऐरवाकटरा ब्लॉक के रामपुर खास के मजरा बुझौवा, रठा, गुजारीपुर, खुरदा, नगला विजई आदि गांवों के आसपास पानी भर जाने से किसानों के साथ ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जलभराव के चलते किसानों की फसलें नष्ट होने लगीं हैं। वहीं मवेशियों के लिए चारे भी समस्या बढ़ गई है। गांव की सड़कों पर पानी आ जाने से स्कूली छात्रों को पानी में घुसकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश अधिक हुई तो अंहैया नदी गांवों पर और ज्यादा कहर बरपाएगी। पानी उनके घरों में भी घुस जाएगा। जिससे उनके सामने एक समस्या उत्पन्न हो जाएगी। बुधवार देर शाम को एसडीएम बिधूना निशांत तिवारी ने रामपुर खास व इसके मजरों का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि लेखपालों की मदद हुए नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed