फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   screening of corona's suspect patient in district hospital

औरैयाः जिला अस्पताल में होगी कोरोना के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
screening of corona's suspect patient in district hospital
मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग जांच करते डॉ. अमित पोरवाल - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल में भी स्क्रीनिंग टीम बनाई गई है। टीम अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी। नमूने लेने की जरूरत पड़,ी तो सीएमओ कार्यालय से रेपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के आने पर उनके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त टीम बनाकर थर्मल स्क्रीनिंग जांच के लिए अलग कमरा बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें आने वाले संदिग्धों की जांच की जाएगी। अगर उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे, तो नोडल अधिकारी शिशिर पुरी को अवगत कराकर रेपिड रिस्पांस टीम को बुलाया जाएगा। टीम मरीज की आगे की जांच की करेगी। थर्मल स्क्रीनिंग कक्ष में टीम के डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि शुक्रवार को 26 मरीज आए, जिनकी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का शारीरिक तापमान सामान्य पाया गया है। अगर जांच में मरीज का तापमान सामान्य 97.2 फारेनहाइट डिग्री से अधिक 102 के करीब पहुंचता है और उसके द्वारा दी जाने वाली जानकारी से संदिग्ध लगता है, तो सीएमएस डॉ. लाखन सिंह द्वारा नोडल अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उनके द्वारा रेपिड रिस्पांस टीम भेजकर मरीज की आगे की जांच की जाएगी।

शिक्षण संस्थान खुले मिले तो होगी कार्रवाई
औरैया। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए दो अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे। इसके बारे में सभी कोचिंग सेंटरों को निर्देशित किया जा चुका है। कोई भी कोचिंग सेंटर खुला पाया गया, तो उसका रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed