फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scholarships for 800 students from grades 9 to 12 are in danger.

Auraiya News: कक्षा नौ से 12 तक के 800 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Scholarships for 800 students from grades 9 to 12 are in danger.
औरैया। जिले के कक्षा नौ से 12 तक के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनके आवेदन अभी तक विद्यालय स्तर पर ही लंबित हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों के प्रधानाचार्याें को शनिवार रात तक हर हाल में फाइनल करने के कहा गया है। शनिवार को इन छात्रों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता रहा।
कक्षा नौ व 10 के 375 व कक्षा 11वीं और 12वीं के 425 छात्रों ने छात्रवृत्ति लेने के लिए आवेदन किया था। इनके फार्म 13 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अग्रसारित किए जाने थे, पर कई विद्यालय ऐसा कर नहीं पाए।
विद्यालयों के प्रधानाचार्याें से जब इस संबंध में जवाब तलब किया गया तो उन्होंने बताया कि ये छात्र मिल नहीं रहे हैं। ऐसे में बिना सत्यापन फार्म अग्रसारित नहीं किया जा सकता। इस पर छात्रों से संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षकों ने छात्रों के परिजन से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया। शनिवार रात 12 बजे तक इन छात्रों के आवेदन या तो अग्रसारित किए जाने हैं या रिजेक्ट। ऐसे में यह भी आशंका है कि कुछ पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास किया जा रहा है कि एक भी पात्र बच्चे का नाम न छूट पाए। सभी प्रधानाचार्याें को छात्रों के परिजन से संपर्क करने को कहा गया है। सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।
- प्रदीप कुमार मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed