{"_id":"61292c618ebc3e05fe6eaaf3","slug":"sawan-bhado-auraiya-mahotsaw-auraiya-news-knp648636141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन-भादौं औरैया महोत्सव की शुरुआत सजेगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन-भादौं औरैया महोत्सव की शुरुआत सजेगी दुकानें
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते मेला संयोजक आदर्श
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के पुराना नुमाइश मैदान पर शुक्रवार को सावन भादो औरैया महोत्सव का प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह यादव ने शुभारंभ किया। पहले दिन दुकानें सजाई गईं। उन्होंने अखिलेश यादव की ओर से जिलों के नाम बदलने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुगल शासकों ने सैकड़ों नाम बदले, हमारी सरकार ने तो सिर्फ दो ही नाम बदले हैं। विरोधी राजनीतिक दलों के पास कहने को कुछ भी नहीं है।
शहर में पहली बार यमुनोत्री ट्रस्ट सेवाधाम की ओर से सावन भादौ औरैया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि नई परंपरा का शहर समेत ग्रामीण आंचल के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्ति को खुश करतीं हैं।
उन्होंने कहा कि 2022 में देश व प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। विरोधियों के पास अब कुछ भी बचा नहीं है। संरक्षक श्रीधर उर्फ मखलू पांडे ने बताया कि इस महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं जो औरैया की धरती पर पहली बार ही होंगे। उन्होंने शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद दुबे, नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लल्ला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रेम कुमार गुप्ता के अलावा डॉ .नरेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। आदर्श पांडे ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।