फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sapa worker happy after won 10 seats

प्रमाण पत्र पाने के बाद नवनिर्वाचित जिपं.सदस्यों के चेहरे पर दिखी खुशी

Tue, 04 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
sapa worker happy after  won 10 seats
औरैया। जिला पंचायत की 23 में से 10 सीटें जीतने पर मंगलवार को सपाइयों ने खुशी जताई। जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। इससे संगठन में खुशी है। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, जिला महामंत्री ओम प्रकाश ओझा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिस अब्दुल सत्तार समेत कई वरिष्ठ नेता जिला पंचायत कार्यालय में डेरा जमाए रहे। नवनिर्वाचित सदस्यों को बंधाई देते नजर आए। नवनिर्वाचित सदस्यों ने नेताओं का आभार भी जताया।

प्रमाण पत्र पाकर विजेता खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों को डीएम और सीडीओ ने प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र पाकर विजेता खुश दिखे।
सोमवार देर रात जिला पंचायत कार्यालय में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बिधूना द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य के नवनिर्वाचित प्रत्याशी अविनेश कुमार ललू, औरैया प्रथम से नवनिर्वाचित प्रत्याशी वंदना गौतम को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिला पंचायत कार्यालय में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने औरैया द्वितीय से कर्मवीर सिंह, औरैया तृतीय प्रियंका दुुबे, औरैया चतुर्थ गुलनाज बेगम, अजीतमल प्रथम निशा राय, अजीतमल द्वितीय विश्वजीत प्रताप सिंह, अजीतमल तृतीय से ब्रजराज को प्रमाण पत्र दिया। अन्य विजेताओं को भी प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं भाग्यनगर चतुर्थ से धर्मेंद्र यादव के जेल में होने के कारण उनके प्रस्तावक एडवोकेट सुनील दुबे ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed