{"_id":"a88beab9278a26190dbbc7aa189eab79","slug":"santosh-kumari-third-time-uncontested-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार निर्विरोध प्रधान बनीं संतोष कुमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार निर्विरोध प्रधान बनीं संतोष कुमारी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत जगदीशपुर-रतनीपुर की प्रधान संतोष कुमारी तीसरी बार निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई हैं। वह साल 2005 से लगातार प्रधान है। गौरतलब है कि वह सदर विधायक मदन सिंह गौतम की पत्नी हैं। संतोष कुमारी ने इस बार ग्राम प्रधान पद के चुनाव के नामांकन दौर में ही तीन दावेदारों को बाहर का रास्ता दिखा कर जीत हासिल की है।
सदर विधायक मदन सिंह गौतम की पैतृक ग्राम पंचायत बिरुहूनी है। लेकिन वर्तमान में अजीतमल विकास खंड की ग्राम पंचायत जगदीशपुर-रतनीपुर में स्थाई निवास होने के कारण इस ग्राम पंचायत में उनका खासा प्रभाव है। इसकी बानगी जगदीशपुर रतनपुर से उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने ग्राम पंचायत चुनाव-2015 में लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान का ताज पहनना है। ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में जिले के ग्राम प्रधान पद की नामांकन प्रकिया की समाप्ति पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली संतोष कुमारी पहली दावेदार हैं।
तीसरे चरण में शामिल अजीमल ब्लाक की ग्राम पंचायत जगदीशपुर रतनीपुर साल 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए विधायक पत्नी संतोष कुमारी सहित तीन अन्य दावेदारों ने अपने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। इसे नसीब कहते हैं साहब, इस ब्लाक की नामांकन पत्रों की जांच के दौरान खारिज होने वाला परचा इसी ग्राम पंचायत के दावेदार का निकलने से ग्राम पंचायत चुनाव में विधायक पत्नी की निर्विरोध जीत की राह आसान हो गई।
विज्ञापन
शेष प्रक्रिया शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान दो अन्य दावेदारों ने अपने पर्चे वापस लेकर संतोष कुमारी की निर्विरोध जीत तय कर दी। संतोष कुमार पहली बार साल 2005 में ग्राम प्रधान बनी थी। साल 2010 के ग्राम पंचायत चुनाव में भी संतोष कुमारी दोबारा फिर निर्वाचित हुई थीं। इस बार के चुनाव में संतोष कुमारी के निर्विरोध जीत ने ग्राम प्रधान रुतबा बरकरार रखा है।