फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sanitation worker's health deteriorated while taking bath and he died

Auraiya News: नहाते समय सफाईकर्मी की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker's health deteriorated while taking bath and he died
दिबियापुर (औरैया)। घर में नहाते समय एक सफाईकर्मी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मी की तैनाती सदर विधायक के गांव में थी।
विज्ञापन


कानपुर देहात के मूसानगर निवासी सफाईकर्मी रामभजन कुशवाहा (50) भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भर्रापुर में तैनात थे। यह गांव सदर विधायक गुड़िया कठेरिया का है। शनिवार सुबह रामभजन घर में स्नान कर रहे थे, तभी एकाएक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

फौरन परिजन रामभजन को लेकर एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर ने हार्ट अटैक होने से आशंका जताई है। कस्बा इंचार्ज नईम अहमद ने मामले की जांच की और फफूंद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed