{"_id":"6037996c8ebc3e8ccd2e255f","slug":"samajwadi-party-auraiya-news-against-demonstarted-inflation-auraiya-news-knp613979235","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
25एयूआरपी09 - सपाइयों ने एडीएम न्यायिक एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नेतृत्व में गुरुवार को पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने बढ़ रही महंगाई पर सरकार को कोसा।
उन्हें देख मुख्यालय का गेट बंद कर दिया गया। इस पर कार्यकर्ता गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद एडीएम न्यायिक ने आकर सपाइयों का ज्ञापन लिया।
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में केंद्रीय बजट में प्रस्तावित व पहले से जीएसटी से संबंधित कई विसंगतियां हैं।
किसी भी व्यापारी द्वारा जीएसटीआर 1 में अपनी देनदारी दिखाने और जीएसटीआर 3 बी उसके न दिखा पाने पर जीएसटी विभाग अंतर की धनराशि बिना नोटिस दिए वसूली कर सकता है, यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है। इससे बजट बिगड़ रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम व्यक्ति की कमर तोड़ दी है।
यही हालात रहे तो शहरों में सिर्फ पूंजीपति ही दिखाई देगा, आम आदमी मजदूरी करता नजर आएगा। पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं।
बैठक के बाद सपाई जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए मुख्यालय पहुंचे। इस पर कर्मचारियों ने मुख्यालय का गेट बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर सपा कार्यकर्ता गेट के सामने धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे।
सूचना पर एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने आकर ज्ञापन लिया। सपाइयों ने गेट बंद करने के बारे में पूछा तो बताया कि करोना वापस लौट रहा है। ज्ञापन देने वाले लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। इसलिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया।
प्रदर्शन करने वालों में अवधेश भदौरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, जिला सचिव अंशू ठाकुर, नगर अध्यक्ष बाबरपुर नादान वर्मा, संजीव पोरवाल, रवि गुप्ता, छोटू नागर, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, शोभित यादव, विकास सक्सेना, के के यादव, रितेश आदि रहे।