{"_id":"68068b21211c4576cf001890","slug":"sahar-chc-got-jan-aushadhi-center-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124968-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सहार सीएचसी को मिला जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सहार सीएचसी को मिला जन औषधि केंद्र
Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद स्टाफ।
- फोटो : जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद स्टाफ।
सहार। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सहार सीएचसी को जन औषधि केंद्र की सौगात मिल गई है। हालांकि पांच अन्य सीएचसी पर भी यह सौगात मिलनी बाकी है। इसे लेकर कागजी कवायद पूरी कर ली गई है।
सहार सीएचसी पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर जन औषधि केंद्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार दुबे, केंद्र संचालक अनुभव दुबे व फार्मासिस्ट शिखा राजपूत भी मौजूद रहीं। जन औषधि केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को यहां सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।
उधर, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सदस्य डॉ. श्याम नरेश दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं सहार के अलावा दिबियापुर, अयाना, अछल्दा, अजीतमल, व बेला भी जनऔषधि केंद्र खुलने वाले हैं। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, डॉ. अर्पिता, शिवेन्द्र शुक्ला, अर्जुन सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।