फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rs 1625 a quintal of wheat will be purchased

1625 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा गेहूं

Wed, 08 Feb 2017 11:14 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 08 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rs 1625 a quintal of wheat will be purchased
wheat
जिले में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है। पिछले साल की तुलना में दरों इस बार दरों में मात्र 100 रुपये की वृद्धि की गई है। प्रदेश शासन की ओर से जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी हो गए हैं। 16 फरवरी तक कृषि विभाग को गेहूं उत्पादन के आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गेहूं खरीद को लेकर शासन के विशेष सचिव गया प्रसाद कमल ने कार्यक्रम जारी किया है। इसमें संपूर्ण व्यवस्थाएं 20 मार्च तक पूरा करने को कहा गया है। एजेंसी वार क्रय केंद्रों का चयन एवं स्वीकृति, एजेंसी का प्रस्ताव प्रेषण कार्य 16 फरवरी तक पूरा करने का समय दिया गया है। इसके बाद क्रय केंद्रों द्वारा खरीद आवश्यकता का आंकलन एवं मांग पत्र प्रेषण, धनराशि, बोरा, स्टॉक आदि संबंधी कार्य 27 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान 10 से 14 मार्च तक जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य भी प्राप्त हो जाएगा। फिर 14 मार्च तक डीएम परिवहन दरों का निर्धारण करेंगे। गेहूं खरीद एजेंसियां 12 मार्च तक हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति कर लेंगी। 14 मार्च तक एजेंसियां क्रय केंद्रों पर धनराशि व्यवस्था के तहत बैंक खाता खोलेंगी। केंद्रों पर बोरा, स्टॉफ, परिवहन व हैंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्त करेंगी। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुख-सुविधा का इंतजाम और सरकारी गेहूं खरीद का प्रचार-प्रसार का जिम्मा मंडी परिषद को दिया गया है। इसी के साथ ही जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। डिप्टी आरएमओ लालजीत ने बताया कि समर्थन मूल्य व कार्यक्रम आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed