{"_id":"697f95e47e48f515d90c18e3","slug":"rose-production-affected-by-frost-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138860-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पाले की मार से गुलाब की पैदावार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पाले की मार से गुलाब की पैदावार प्रभावित
Sun, 01 Feb 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32-खेतों में फूल तोड़ता युवा किसान।संवाद
फफूंद। कड़ाके की सर्दी और रात में गिर रहे पाले ने गुलाब की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पाले के कारण गुलाब की कलियां पूरी तरह विकसित नहीं हो पा रही हैं। इससे कम पैदावार निकल रही है।
बीते कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। रात में पाला गिरने से गुलाब की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पहले मौसम अनुकूल रहने पर प्रति बीघा रोजाना 30 से 40 किलो गुलाब की तुड़ाई हो जाती थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से हालात बदल गए हैं।
किसान कौशल कुशवाह, राजेंद्र कुमार और सत्येंद्र ने बताया कि पाले के कारण गुलाब की कलियां खिल नहीं पा रही हैं। इससे फूल तैयार नहीं हो रहा है। ऐसे में अब प्रति बीघा बमुश्किल छह से सात किलो गुलाब ही निकल पा रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि गुलाब बाजार में 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। इससे आमदनी ठीक हो रही थी, लेकिन पाले की मार से उत्पादन घट गया है।