{"_id":"5fa051978ebc3e9bf00e13fe","slug":"road-jam-auraiya-news-knp5920930165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का एक्सल टूटा, छह घंटे जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का एक्सल टूटा, छह घंटे जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कस्बा स्थित नहर-क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर एक ट्रक का एक्सल टूट गया। वहीं दूसरी तरफ से आ रहे डंपर का पहिया जमीन में धंस गया। इससे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की तीन-तीन किमी लंबी कतारें लग गईं। देर शाम किसी तरह से डंपर को निकाला गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान करीब छह घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
सोमवार सुबह करीब सात बजे रेलवे की पांच नंबर क्रॉसिंग के दूसरी तरफ मौरंग लदा ट्रक निकल रहा था। क्रॉसिंग पार होने के बाद नहर पुल की ओर जाते समय ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। इससे पहले कि ट्रक का एक्सल सही करके उसे हटाया जाता। दूसरी तरफ से आ रहे खाली डंपर के पहिया सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। इस कारण से दूसरी तरफ भी यातायात ठप हो गया। यह समस्या सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बनी रही। लोग छह घंटे तक जाम से जूझते रहे और पुलिस ने जाम खुलवाने को कोई पहल नहीं की। किसी तरह से डंपर चालक ने गड्ढे में मिट्टी आदि भरकर टायर को जैक से ऊपर की तरफ उठाकर दोपहर एक बाहर निकाला। तब जाकर छह घंटे बाद एक तरफ का जाम खुल सका। हालांकि मौरंग लदे ट्रक का एक्सल ठीक न हो पाने के कारण एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया।
शहर के प्रमुख लेडीज मार्केट में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे भारी भीड़ के चलते जाम लग गया। इससे पैदल व दोपहिया वाहन चालक जाम में फंस गए। लगभग एक घंटे तक जाम न खुलते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भीड़ में फंसे रेहड़ी चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। तब जाकर सवा घंटे बाद जाम खुल सका। प्रमुख बाजार में इस तरह के रोज हालात बनने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने पुलिस से लेडीज मार्केट में संकरी रोड होने के कारण और त्योहार पर जुट रही भीड़ को देखते हुए ठिलिया, रिक्सा, कार आदि वाहनों की नो इंट्री लगाए जाने की मांग की है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को न जूझना पड़े।