{"_id":"61895eb279aec715f63042ce","slug":"road-civic-auraiya-auraiya-news-knp6626535116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैचवर्क में लापरवाही पर ईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैचवर्क में लापरवाही पर ईओ को नोटिस
विज्ञापन
औरैया। नगरीय क्षेत्र में सड़कों का पैचवर्क और मरम्मत के काम में लापरवाही पाए जाने व समय से पूरा कर रिपोर्ट न देने पर ईओ को संयुक्त निदेशक नगरीय निकाय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 10 नवंबर तक जवाब मांगा है।
प्रदेश सरकार शहर से लेकर गांव तक की सड़कों की मरम्मत पर गंभीर है। शासन स्तर पर कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश है कि शासन की मंशा और मुख्यमंत्री के प्रमुखता वाले कार्यों पर तेजी से काम कराया जाए। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। औरैया नगर पालिका क्षेत्र में चार सड़कों पर पैचवर्क का कार्य और एक सड़क का नवीनीकरण कराया जाना था। जिसकी सूचना भी लगातार मांगी जा रही थी।
नगर पालिका ने नगरीय निकाय निदेशालय को सूचना भेजने में देरी की। इधर प्रदेश के नगरीय निकायों में कराए जा रहे कार्यों को लेकर दो नवंबर को शासन स्तर पर समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि औरैया नगर पालिका का कार्य समय से पूरा नहीं हुआ और इसकी प्रगति रिपोर्ट समय से निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संयुक्त निदेशक नगरीय निकाय गंगाराम गुप्ता ने औरैया नगर पालिका के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिसमें कहा गया है कि दो नवंबर को मुख्य सचिव की बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कम पाया गया है। इसको लेकर 10 नवंबर तक स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं इस बारे में ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने काम समय से करा दिया गया था। सूचना जिस मेल पर दी जानी थी, शायद वह दूसरी मेल पर चली गई है। नगर पालिका के सभी कार्य समय से शासन की मंशा के अनुरूप ही कराए जा रहे हैं।