फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired woman employee's bag crossed from inside the bank

Auraiya News: बैंक के भीतर से सेवानिवृत महिला कर्मी का बैग पार

Fri, 11 Aug 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 11 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Retired woman employee's bag crossed from inside the bank
औरैया। शहर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाद्य एवं रसद विभाग से सेवानिवृत वृद्धा के बैग से टप्पेबाज महिलाओं ने 40 हजार रुपये भरा पर्स पार कर दिया। जानकारी होने पर बैंक में खलबली मच गई। टप्पेबाजी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पर्स निकालते हुए दो महिलाएं दिखी हैं। जिनकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज निवासी श्रीदेवी पत्नी स्व. श्रीराम ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह खाद्य एवं रसद विभाग से चतुर्थश्रेणी कर्मी पद से सेवानिवृत हैं। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे वह बेटी संगीता के साथ स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकालने आई थी।
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालने के बाद तीन नंबर काउंटर पर खड़ी होकर एटीएम और चेकबुक लेने के लिए बेटी से फार्म भरवा रही थी। इस बीच रुपयों वाला बैग उसने काउंटर पर रख दिया। तभी पीछे दो महिलाएं आकर खड़ी हो गईं। बताया कि दोनों महिलाएं बेटी व उससे बातें करने लगी। इस बीच काउंटर पर बैठे कर्मचारी को फार्म देने में वह व्यस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसकी नजर बैग पर पड़ी तो गायब था। देखा कि पास में खड़ी महिलाएं भी जा चुकी थी। इस पर उसने शोर मचाते हुए बैंक कर्मचारियों व पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो पीड़ित वृद्धा के बैग से पर्स निकालने वाली शातिर महिलाओं की ओर से घटना को अंजाम दिए जाने की हकीकत सामने आई।

इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित वृद्धा की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed