{"_id":"671e7d91e005f94c1a0a5bfe","slug":"reporter-accused-of-dowry-harassment-on-four-including-her-husband-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118174-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्टर
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी महिला के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला की इटावा निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इटावा जनपद के ऊसराहार थानाक्षेत्र के किशनपुरा गांव निवासी महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2020 में एरवाकटरा थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी शिवप्रताप सिंह के पुत्र नितिन के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के छह महीने बाद ही पति नितिन, ससुर शिवप्रताप, सास मनोज देवी और देवरानी प्रियंका देवी एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मायके से लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
बेटी की सूचना पर मायके वालों ने कई बार सुलह की कोशिश की। कई बार सामाजिक रूप से समझौता भी हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। चार दिन पूर्व 23 अक्तूबर को पति और सास-ससुर व देवरानी ने फिर से मारपीट की। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। उसका भाई हमीरपुर पहुंचा तो उन सभी ने उसके साथ भी मारपीट की और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर उसके पति नितिन, ससुर शिवप्रताप, सास मनोज देवी और देवरानी प्रियंका देवी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।