फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on four including SP city vice president in assault with roadways operator

Auraiya News: रोडवेज परिचालक से मारपीट में सपा नगर उपाध्यक्ष सहित चार पर रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report on four including SP city vice president in assault with roadways operator
बिधूना। रोडवेज बस परिचालक संग विवाद और मारपीट के आरोप में पुलिस ने सपा के बिधूना नगर उपाध्यक्ष व उसके तीन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 11 नवंबर की है। परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव गूरा निवासी मोहित सिंह विकास नगर डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है। उसने बिधूना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह 11 नवंबर को कानपुर से बिधूना आया था। रात करीब नौ बजे बस को रोडवेज बस स्टेशन पर तहसील के पीछे खड़ी करवाने गया था। बस को खड़ी की घर जाने के लिए बस अड्डा के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और विवाद करने लगे। खड़े होने पर सवाल करने लगे। वजह पूछने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। मारपीट में जेब में पड़े 3,837 रुपये गिर गए। सरकारी वे-बिल बुक फट गया। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी बिधूना के किशनी रोड नवीन बस्ती निवासी सपा के नगर उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, कन्नौज के सौरिख निवासी गिरीश यादव व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed