{"_id":"6802977103d4340ed50676c8","slug":"report-filed-against-sister-in-laws-parents-for-inciting-sister-in-law-to-commit-suicide-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124874-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाभी के माता-पिता पर ननद को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाभी के माता-पिता पर ननद को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
Fri, 18 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। कंचौसी में 13 अप्रैल की रात को एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। परिजनों ने मृतका की भाभी के माता-पिता पर अभद्रता व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मामले में मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुर्वा महिपाल कंचौसी निवासी किरन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2021 में उनके बेटे सुमित ने पड़ोसी अभिलाख सिंह की बेटी कोमल से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे अभिलाख व उसकी पत्नी रश्मी देवी नाखुश थे। इसके चलते वह आए दिन परिजनों को परेशान कर मारपीट करते थे।
दो साल पहले आरोपियों ने उनकी बेटी आराधना (19) के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी आए दिन बेटी को परेशान करते थे। इससे क्षुब्ध होकर 13 अप्रैल की रात 10:30 बजे आराधना ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका की भाभी के माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभिलाख को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।