फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway crossing malfunction causes one-hour traffic jam.

Auraiya News: रेलवे फाटक खराब, एक घंटे तक लगा जाम

Sat, 03 Oct 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing malfunction causes one-hour traffic jam.
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13बी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक बंद रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग एक बजे गेटमैन ने फाटक खोलने का प्रयास किया। तकनीकी खराबी के कारण वह खुल नहीं सका। गेटमैन ने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर की जानकारी पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक को ठीक किया। दोपहर लगभग दो बजे फाटक खोला जा सका। फाटक खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। फाटक देर तक बंद रहने के कारण कुछ वाहन खगा का नगला होते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed