फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against driver in case of girl's death

Auraiya News: बच्ची की मौत के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Report filed against driver in case of girl's death
फफूंद (औरैया)। सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में मां के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन मासूम का शव कानपुर देहात ले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के गांव जल्लापुर निवासी हरिशंकर की पत्नी प्रियंका तीन वर्षीय बेटी बेटी कृषिका के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर फफूंद के गांव मीरगावा आने के लिए घर से निकली थीं। ऑटो से वह फफूंद कस्बे के अछल्दा चौराहे पहुंची थीं।
विज्ञापन

ऑटो से उतरकर प्रियंका अपने भाई गगन का इंतजार करने लगीं। शाम करीब सात बजे भाई वहां पहुंचा तो प्रियंका अछल्दा रोड पर दुकान से मिठाई खरीदने लगे थी। इसी दौरान मासूम बेटी रोड पर पहुंच गई। तभी पाता प्लांट से प्लास्टिक का दाना लेकर आए ट्रक चालक ने बच्ची को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया था, हालांकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था। देर रात प्रियंका के ताऊ गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव काे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजन शव गांव ले गए। वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed