{"_id":"64f76f13d847d5fc8a056034","slug":"report-filed-against-153-people-including-minister-of-state-with-former-status-auraiya-news-c-211-1-aur1002-2613-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री समेत 153 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री समेत 153 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
नगर पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर हुए विवाद के बाद देर रात मामले ने तूल पकड़ लिया। कोतवाली पहुंचे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने कोतवाली में उपद्रव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री समेत 153 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। रात में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से नगर पालिकाध्यक्ष समेत चार लोगों पर लूट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता के आवास पर सोमवार शाम लगभग पौने सात बजे पहुंचे बाइक सवारों ने गाली-गलौज कर हंगामा किया था। देर शाम मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। इस मामले में एक पक्ष से मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी दीवान तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि चार सितंबर की शाम वह अपने साथी रिंकू व हीरा के साथ दिबियापुर बाईपास से कानपुर चौराहे की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अनूप गुप्ता के घर के सामने पहुंची तभी वहां पहले से मौजूद हिमांशु गुप्ता ने अभद्रता कर रोका और गिरा लिया।
अभिषेक गुप्ता उर्फ छंगे, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता व हैपी गुप्ता ने जाति सूचक गालियां देते हुए उसे व उसके साथी रिंकू व हीरा को लात घूसों से मारा। यही नहीं अनूप गुप्ता के कहने पर सुरक्षा कर्मी ने राइफल उसके ऊपर तान दी। हिमांशु गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। साथ ही ब्राह्मण समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी की। इस मामले में पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई को लेकर आक्रोशित जाति विशेष के लगभग 500 लोग कोतवाली पहुंचे। जातिगत टिप्पणी किए जाने पर देर रात जमकर हंगामा किया। इसी बीच पुलिस जब नामजद एक आरोपी को लेकर सरकारी जीप से कोतवाली पहुंची। तो वहां मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग गाड़ी की तरफ दौड़े। लोगाें की भीड़ देख कोतवाली में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ लाठी पटककर लोगों को वहां से खदेड़ा।
पुलिस ने कोतवाली में हुई घटना पर दरोगा तनमय चौधरी की तहरीर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामजी शुक्ला, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, छुन्ना मिश्रा के अलावा 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों पर उपद्रव, सरकारी कार्य में बाधा व सड़क जाम करने की धाराएं लगाई गई हैं। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अलर्ट रही पुलिस
सोमवार रात दिबियापुर रोड से लेकर कोतवाली तक मची खलबली के बाद मंगलवार को पूरे दिन कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर रही। सभी चौराहों पर सख्त पहरे के बीच आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों पर भी विशेष नजर रही।
निकाय चुनाव के बाद से चला आ रहा विवाद
निकाय चुनाव के बाद से कहीं कर्मचारियों के हटाने तो कराए जा रहे कार्यों को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। पिछले एक माह में कई बार विवाद की स्थिति बनी है। सोमवार की घटना भी इसी से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि दो पक्षों में हुए विवाद और तनाव के बाद पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।