{"_id":"620bf1e096789223524b5ab0","slug":"report-dushkarm-samjhauta-auraiya-news-knp6808302180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की बात पर समझौता, अब दहेज के लिए शादी से मुकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की बात पर समझौता, अब दहेज के लिए शादी से मुकरे
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दर्ज मामले में शादी की शर्त पर समझौता हुआ था। इस मामले में अब युवक और उसके परिजन दहेज में 10 लाख की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
दिबियापुर निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि औरैया रोड निवासी कुशल उर्फ ईशू करीब पांच वर्ष पहले से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी से इंकार किया तो 21 मई 2020 को पीड़िता की तहरीर पर कुशल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके
बाद में आरोपी व उसके घर वालों ने शादी करने की बात कहकर मुकदमे में समझौता करा लिया था। इस पर 29 मई 2020 कुशल के घर वालों ने सगाई व गोद भराई भी कराई।
फिर कोरोना की बात कहकर शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई। युवती का आरोप है कि अब कुशल व उसके
घरवाले दहेज की मांग कर रहे हैं। न देने पर शादी से इंकार की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर कुशल मिश्रा, उसके पिता अमरनाथ, मां सुनीता एवं बहन श्रेया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।