{"_id":"60bd0ca78ebc3e7fcc23c332","slug":"report-against-9-people-auraiya-news-knp6326098144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मारपीट में तीन नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मारपीट में तीन नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रेमिका से मिलने गए सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में प्रेमिका ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जालौन जिले के माधौगढ़ निवासी व महोबा में तैनात सिपाही सौरभ कठेरिया शनिवार दोपहर अपने दोस्त को छोड़ने गया था। फोन पर प्रेमिका से बात होने के बाद वह प्रेमिका के घर के पास पहुंचा। तभी आठ-दस लोगों ने सिपाही को पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को कोतवाली ले गई थी। प्रेमिका ने प्रेमी सौरभ कठेरिया के साथ मारपीट करने वाले रवि सविता, राहुल सविता व अरुण कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह 19 साल की है।
पिछले छह महीने से वह सौरभ को जानती है। दोनों शादी करना चाहते हैं। शनिवार सुबह उसने सौरभ को सुबह 10 बजे जालौन चौराहे के पास स्थित एक होटल के पास मिलने बुलाया था। जहां मोहल्ला निवासी नामजद आरोपियों व छह अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। रवि ने सौरभ की चेन व पर्स छीन लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट के अलावा एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।